अंको का वास्तविक मान और स्थानीय मान | Face Value and Place Value in Hindi - The Study Katta

Educational and knowledge enhancing information, question papers, notes, online tests and worksheets are available on The Study Katta sites for students, teachers and parents as well as competitive exam aspirants.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 6, 2023

अंको का वास्तविक मान और स्थानीय मान | Face Value and Place Value in Hindi

अंको का वास्तविक मान और स्थानीय मान

Face Value and Place Value in Hindi

अंको का वास्तविक मान और स्थानीय मान | Face Value and Place Value in Hindi

गणित में अंको का मान दो तरहसे लिखा जाता है|

१] वास्तविक मान ( Face Value ) 
२] स्थानीय मान ( Place Value )


१] वास्तविक मान (Face Value) :- 

किसी अंक का वह मान, जो कभी नही बदलता, वास्तविक मान कहलाता है।
इसे जातीय मान, अंकित मान अथवा शुद्ध मान भी कहते है।

जैसे :- ६८२५ इस संख्या में संख्याओंका का वास्तविक मान

६ का वास्तविक मान = ६
८ का वास्तविक मान = ८
२ का वास्तविक मान = २
५ का वास्तविक मान = ५



२] स्थानीय मान ( Place Value) :- 

किसी अंक का वह मान, जो उसके स्थान विशेष के कारण बदल जाता है, स्थानीया मान कहलाता है।

जैसे :- ६८२५ इस संख्या में संख्याओंका का स्थानीय मान

६ का स्थानीय मान = ६,०००
८ का स्थानीय मान = ८००
२ का स्थानीय मान = २०
५ का स्थानीय मान = ५


अंक का स्थान और उसका मान

इकई = १
दहाई = १०
सेंकडा = १००
हजार = १,०००
दस हजार =१०,०००
लाख = १,००,०००
दस लाख = १०,००,०००
करोड = १,००,००,०००
दस करोड = १०,००,००,०००




अंक का स्थानीय मान कैसे निकले?

जैसे :- ३५,७६,२७४
५ का स्थानीय मान =
५ अंक का स्थान लाख है
५ x १,००,००० = ५,००,०००

अथवा दिये गए अंक के पिछे जितने अंक है उतने शून्य लगा दिजीए।

जैसे :- ३५,७६,३७४
३०,००,०००
५,००,०००
७०,०००
६,०००
२००
७०


उदाहरण :-

१) ५६,८२१ इसमें ८ अंक का स्थानीय और वास्तविक मान लिखो?
स्थानीय मान      = ८ X १०० = ८००
वास्तविक मान  = ८

२) १,२३,४५,६७८ इसमें २ अंक का स्थानीय और वास्तविक मान लिखो?
स्थानीय मान      = २ X १०,००,००० = २०,००,००० 
वास्तविक मान  = २

३) ५६,८२१ इसमें ६ अंक का स्थानीय और वास्तविक मान में अंतर  लिखो?
स्थानीय मान      = ६ X १,००० = ६,०००
वास्तविक मान  = ८
अंतर = ६,००० - ६ = ५,९९४

४) ५६,५४,६९८ इसमें ६ अंक के दोनो स्थानीय मान कितना अंतर है?
पहली संख्या का स्थानीय मान      = ६ X १,००,००० = ६,००,००० 
दुसरी संख्या का स्थानीय मान      = ६ X १०० = ६०० 
पहली संख्या - दुसरी संख्या = अंतर
६,००,००० - ६०० = ५,९९,४००


          तुम्हाला अंको का वास्तविक मान और स्थानीय मान | Face Value and Place Value in Hindi  ही माहिती नक्कीच आवडली असेल तर मग आपल्या प्रियजनाना शेअर करा.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box

Post Bottom Ad