लिंग और उनके भेद | Gender in Hindi | Ling in hindi | Ling badlo in hindi - The Study Katta

Educational and knowledge enhancing information, question papers, notes, online tests and worksheets are available on The Study Katta sites for students, teachers and parents as well as competitive exam aspirants.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 10, 2024

लिंग और उनके भेद | Gender in Hindi | Ling in hindi | Ling badlo in hindi

लिंग और उनके भेद

Gender in Hindi

Ling in hindi

लिंग और उनके भेद | Gender in Hindi | Ling in hindi | Ling badlo in hindi

            लिंग और उनके भेद ( Gender in Hindi | Ling in hindi ) के बारे में जानकारी देखने जा रहे हैं। 'लिंग' संस्कृत भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'चिह्न' या 'निशान'। चिह्न या निशान किसी संज्ञा का ही होता है। 'संज्ञा' किसी वस्तु के नाम को कहते है और वस्तु या तो पुरुषजाति की होगी या स्रीजाति की। तात्पर्य यह है कि प्रत्येक संज्ञा पुंलिंग होगी या स्रीलिंग। संज्ञा के भी दो रूप हैं। एक, अप्रणिवाचक संज्ञा- लोटा, प्याली, पेड़, पत्ता इत्यादि और दूसरा, प्राणिवाचक संज्ञा- घोड़ा-घोड़ी, माता-पिता, लड़का-लड़की इत्यादि।

 

लिंग की परिभाषा

 संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की पुरुष अथवा स्त्री जाति का बोध होता हैं उसे लिंग कहते हैं । 
उदाहरण :- माता, पिता, यमुना, शेर, शेरनी | 

लिंग के भेद 

         सृष्टि में मुख्य तीन जातियाँ  होती हैं - पुरुष, स्री और जड़। अनेक भाषाओं में इन्हीं तीन जातियों के आधार पर लिंग के तीन भेद किये गये हैं - पुंलिंग, स्रीलिंग और नपुंसकलिंग। अँगरेजी, मराठी, गुजराती आदि आधुनिक आर्यभाषाओं में भी व्याकरण में लिंग का पुंलिंग, स्रीलिंग और नपुंसकलिंग इसी व्यवस्था के अनुसार होता है। इसके विपरीत, हिन्दी में दो ही लिंग- पुंलिंग और स्त्रीलिंग- हैं। नपुंसकलिंग यहाँ नहीं हैं। अतः, हिन्दी में सारे पदार्थवाचक शब्द, चाहे वे चेतन हों या जड़, स्रीलिंग और पुंलिंग, इन दो लिंगों में विभक्त है। 

हिन्दी व्याकरण में लिंग के दो भेद होते है-

१] पुलिंग (Masculine Gender)
२] स्रीलिंग (Feminine Gender)

पुल्लिंग (Masculine Gender) 

 जिन शब्दों से पुरुषजाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं । 
जैसे : पिता, भाई, शिव, हनुमान, लड़का, बैल, कुत्ता, बालक, खटमल, पिता, राजा, घोड़ा, बन्दर, हंस, बकरा, लड़का, मकान, फूल, नाटक, लोहा, चश्मा दुःख, लगाव इत्यादि। 

स्रीलिंग (Feminine Gender) 

 जिन शब्दों से स्रीजाति का बोध होता है उन्हें स्रीलिंग शब्द कहते हैं । 
जैसे : माता, बहन, यमुना, गंगा, बुआ, लड़की, लक्ष्मी, गाय, रानी, घोड़ी, कुतिया, बंदरिया, हंसिनी, लड़की, बकरी,जूँ, सूई, कुर्सी, गर्दन, लज्जा, बनावट इत्यादि। 

हे पण पहा :- गिनती

लिंग बदलो ( Ling badlo in hindi)

पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाने के नियम

 आकारान्त पुल्लिंग संज्ञा अगर प्राणिवाचक और सम्बन्धवाचक हो तो उनके अन्त में 'ई' लगाकर अथवा अ या आ के स्थान पर 'ई' लगाकर स्त्रीलिंग बनाया जाते हैं।
जैसे :-
प्राणिवाचक शब्द

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
घोड़ाघोड़ी 
गधागधी 
बकराबकरी

संबंधवाचक शब्द

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
चाचाचाची
मौसामौसी
दादादादी


 कुछ आकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओं के अन्त में 'इया' लगा देने से स्त्रीलिंग पद बन जाते हैं।
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
चिड़ाचिड़िया
डिब्बाडिबिया
बंदरबंदरिया

 कुछ प्राणिवाचक संज्ञाओं के अन्त में 'इन' लगा देने से स्त्रीलिंग पद बन जाते हैं।
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
नागनागिन
बाघबाघिन
साँपसाँपिन

 किसी व्यवसाय अथवा पेशे का बोध कराने वाली पुल्लिंग संज्ञाओं के अन्त में भी 'इन' लगा देने से स्त्रीलिंग पद बन जाते हैं। 
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
मालीमालिन
नाईनाइन
लुहारलुहारिन



 कुछ प्राणिवाचक पुल्लिंग संज्ञाओं के अन्त में 'नी' जोड़ देने से भी स्त्रीलिंग पद बन जाते हैं।
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
ऊँटऊँटनी
शेरशेरनी
मोरमोरनी


 कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के अन्त में 'आनी' जोड़ देने से स्त्रीलिंग पद बन जाते हैं।
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
चौधरीचौधरानी
देवरदेवरानी

सेठसेठानी

 कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के अन्त में 'आइन' जोड़ देने से स्त्रीलिंग पद बन जाते हैं।
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
ठाकुरठकुराइन
पंडितपंडिताइन

चौधरीचौधराइन

 कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के स्त्रीलिंग पद पूर्णतया भिन्न होते हैं।
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
पितामाता
नरमादा  

पुरुषस्री

 कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के पहले 'मादा' लगाकर स्त्रीलिंग पद बनाये जाते हैं।
जैसे- 

क्रपुल्लिंगस्रीलिंग 
कछुआमादा कछुआ
उल्लूमादा उल्लू

चीतामादा चीता



 कुछ स्त्रीलिंग संज्ञाओं के पहले 'नर' लगाकर पुल्लिंग पद भी बनाये जाते हैं।
जैसे- 

क्रस्रीलिंगपुल्लिंग 
कोयलनर कोयल
मैनानर मैना

गिलहरीनर गिलहरी


 कुछ स्त्रीलिंग संज्ञाओं के आगे 'आ' जोड़कर भी पुल्लिंग पद बना लिये जाते हैं।
जैसे- 

क्रस्रीलिंगपुल्लिंग 
प्रिया प्रिय
छात्रा 
छात्र

कांताकांत


लिंग के उदाहरण :-

क्रपुलिंगस्रीलिंग
अनुजअनुजा
आचार्यआचार्या 
आत्मजआत्मजा    
इंद्रइंद्राणी
ऊँटऊँटनी
कलावानकलावती
कविकवयित्री
कांत कांता   
कालाकाली
१०कुंजड़ाकुंजड़िन
११कुत्ता कुतिया
१२कुम्हारकुम्हारिन
१३गधागधी
१४गायकगायिका
१५गुणवानगुणवती
१६गूँगागूँगी
१७गोपगोपी
१८ग्वालाग्वालिन
१९घोड़ाघोड़ी
२०चंचलचंचला

हे पण पहा :- मुहावरे

क्रपुलिंगस्रीलिंग
२१चमारचमारिन
२२चाचा चाची
२३चिड़ाचिड़िया
२४चूहा चुहिया
२५चौधरीचौधराइन / चौधरानी
२६चौबेचौबाइन
२७छात्रछात्रा
२८छोटाछोटी
२९जाटजाटनी
३०जीजाजीजी
३१जेठजेठानी
३२टोपटोपी
३३ठाकुरठकुराइन
३४डिब्बाडिबिया
३५तेलीतेलिन
३६दादादादी
३७देवदेवी
३८देवरदेवरानी
३९धनवानधनवती
४०धावकधाविका

क्रपुलिंगस्रीलिंग
४१धोबी
धोबिन
४२नटनटी
४३नरनारी
४४नाईनाइन
४५नागनागिन
४६नातीनातिन
४७नाना  नानी  
४८नालानाली
४९नेतानेत्री
५०नौकरनौकरानी
५१पंडितपंडिताइन
५२पतिपत्नी
५३पहाड़पहाड़ी
५४पाठकपाठिका
५५पितामाता
५६पुजारीपुजारिन
५७पुत्रपुत्री
५८पुत्रवानपुत्रवती
५९पुरुषस्त्री
६०पूज्यपूज्या 

हे पण पहा :- विलोम शब्द

क्रपुलिंगस्रीलिंग
६१प्रिय
प्रिया
६२बंदरबंदरिया
६३बकराबकरी
६४बलवानबलवती
६५बाघबाघिन
६६बापमाँ
६७बाबूबबुआइन
६८बालबाला
६९बिलावबिल्ली
७०बुद्धिमानबुद्धिमती
७१बूढ़ाबुढ़िया
७२बेटाबिटिया
७३बेटाबेटी
७४बैल/साँड़गाय
७५ब्राह्मणब्राह्मणी
७६भगवानभगवती
७७भतीजाभतीजी
७८भाईभाभी, बहिन
७९भाग्यवानभाग्यवती
८०भिक्षुकभिक्षुणी

क्रपुलिंगस्रीलिंग
८१भील
भीलनी
८२भेड़ाभेड़
८३भैंसाभैंस
८४मर्दऔरत
८५महानमहती
८६मामा मामी
८७मालीमालिन
८८मुर्गामुर्गी
८९मेढकमेढकी
९०मोटामोटी
९१मोरमोरनी
९२मौसामौसी
९३राजपूत राजपूतनी
९४रूपवानरूपवती
९५लड़कालड़की
९६लालाललाइन
९७लुहारलुहारिन
९८लेखकलेखिका
९९वरवधू
१००विद्यावानविद्यावती

क्रपुलिंगस्रीलिंग
१०१विद्वान
विदुषी
१०२विधाताविधात्री
१०३विधुरविधवा
१०४वृद्धवृद्धा
१०५शिक्षकशिक्षिका
१०६शिष्यशिष्या
१०७शेरशेरनी
१०८श्यामश्यामा
१०९श्रीमानश्रीमती
११०सत्यवानसत्यवती
१११सबलसबला
११२सम्राटसाम्राज्ञी
११३ससुरसास
११४साँपसाँपिन
११५साधुसाध्वी
११६सालासाली
११७सुतसुता
११८सुनारसुनारिन
११९सेठसेठानी
१२०सेवकसेविका

क्रपुलिंगस्रीलिंग
१२१स्वामी
स्वामिनी
१२२हंसहंसनी
१२३हलवाईहलवाइन

हे पण पहा :- हिंदी शब्द-युग्म

क्रस्रीलिंगपुलिंग
१२४मछली
नर मछली
१२५मकड़ीनर मकड़ी
१२६चींटीनर चर्चीटी
१२७गौरैयानर गौरैया
१२८मक्खीनर मक्खी
१२९चिड़ियानर चिड़िया
१३०कोयलनर कोयल
१३१चीलनर चील
१३२छिपकलीनर छिपकली
१३३मैनानर मैना
१३४गिलहरीनर गिलहरी
१३५तितलीनर तितली

क्रपुलिंगस्रीलिंग
१३६खरगोश
मादा खरगोश
१३७पक्षीमादा पक्षी
१३८कौआमादा कौआ
१३९भेड़ियामादा भेड़िया
१४०गैंडामादा गैंडा
१४१मच्छरमादा मच्छर
१४२चीता मादा चीता
१४३कछुआमादा कछुआ
१४४तोता मादा तोता
१४५उल्लू मादा उल्लू


          अगर आपको लिंग और उनके भेद | Gender in Hindi | Ling in hindi | Ling badlo in hindi यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने करीबियों के साथ शेयर करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box

Post Bottom Ad