संज्ञा के भेद | Noun in hindi | Types of nouns in hindi | Sangya ke bhed - The Study Katta

Educational and knowledge enhancing information, question papers, notes, online tests and worksheets are available on The Study Katta sites for students, teachers and parents as well as competitive exam aspirants.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 4, 2024

संज्ञा के भेद | Noun in hindi | Types of nouns in hindi | Sangya ke bhed

संज्ञा के भेद

Noun in hindi

Types of nouns in hindi

Sangya ke bhed

संज्ञा के भेद | Noun in hindi | Types of nouns in hindi | sangya ke bhed

संज्ञा की परिभाषा :-

            किसी भी व्यक्ति, पशु, पक्षी, वस्तु, जाति, गुण, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा (Sangya) कहते हैं।
जैसे –
व्यक्ति :- सुयश, गीता, राम, लक्ष्मी, सीता, रूद्र, बद्री, नारायणआदी।
पशु :- गाय, भैंस, भेड़, बकरी, हिरण, घोड़ा, बन्दर, बैल आदी।
पक्षी :- कौआ, कबूतर, गौरैया, उल्लू, चील, मुर्गी, तोता, हंस, बटेर, आदी।
वस्तु :- बाल्टी, चारपाई, कुर्सी, ताला, फूलदान, रूमाल, टोकरी, बर्तन आदी।
जाति :- बच्चा, पशु, पक्षी, किसान, चरवाहें, कारीगर आदि।
गुण :- रूप, रस, गंध, स्पर्श, स्नेह, सुख, दुःख, इच्छा, द्वेष, प्रयत्न,  भावना आदि।
भाव :- प्रेम, उत्साह, शोक, हास, विसम्या, भय, जुगुप्सा, क्रोध आदी।
स्थान :- जयपुर, दिल्ली, भारत, अमेरिका, अफ्रीका आदी।



संज्ञा के भेद :-

संज्ञा के पांच भेद होते हैं

अ क्रसंज्ञा के भेद
व्यक्तिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
द्रव्यवाचक संज्ञा
समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा


१] व्यक्तिवाचक संज्ञा [Proper Noun] :-

            जो शब्द केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं उन शब्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) कहते हैं।
जैसे- भारत, चीन (स्थान), किताब, साइकिल (वस्तु), सुरेश,रमेश,महात्मा गाँधी (व्यक्ति) आदि।
उदाहरण :-
  • रमेश बाहर खेल रहा है।
  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते हैं।
  • मैं भारत में रहता हूँ।
  • महाभारत एक महान ग्रन्थ है।
  • अमिताभ बच्चन कलाकार हैं।
  • सुरेश अमेरिका में रहता है।

२] जातिवाचक संज्ञा [Common Noun] :-

            जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा (Common Noun) कहते हैं। 
जैसे- मोबाइल, टीवी (वस्तु), गाँव, स्कूल (स्थान), आदमी, जानवर (प्राणी) आदि।
उदाहरण :-
  • स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं।
  • बिल्ली चूहे खाती है।
  • पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं।
  • किसान हमारे अन्नदाता होते है।
  • राम सुबह सवेरे मंदिर जाता है।
  • सतीशने अपने पिता को कई पत्र लिखे।


३] भाववाचक संज्ञा [Abstract Noun] :-

            जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun) कहते हैं। 
जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास आदि।
उदाहरण :-
  • ज्यादा दोड़ने से मुझे थकान हो जाती है।
  • लगातार परिश्रम करने से सफलता मिलेगी।
  • सबको अपना बचपन हमेशा याद आता है।
  • सोहम की बोली मे बडी मिठास है।
  • राजा मंत्री बिरबल के इमानदारी से प्रसन्न था।
  • रामचंद्र अपनी गरीबी से तंग आ चुका था।

४] द्रव्यवाचक संज्ञा [Material Noun] :-

                जो शब्द किसी धातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun) कहलाते हैं। 
जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी आदि।
उदाहरण :-
  • मेरे पास सोने के आभूषण हैं।
  • एक किलो तेल लेकर आओ।
  • मुझे दाल पसंद है।
  • राम को सभी प्रकार की मिठाई पसंद है।
  • छोटे बच्चो के लिए माँ का  दूध मानों कोई  अमृत से  कम  नहीं ।
  • जल ही जीवन है।

हे पण पहा :- विलोम शब्द

५]  समुदायवाचक संज्ञा [Collective Noun] :-

            जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा (Collective Noun) कहते हैं। 
जैसे- भीड़, पुस्तकालय, झुंड, सेना आदि।
उदाहरण :-
  • भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।
  • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।
  • खेतों में हाथी का झुंड आया गया था।
  • अंगूरों का गुच्छा मीठा है |
  • मैंने फूलो का गुलदस्ता खरीदा है।
  • रामू के परिवार में तीन सदस्य हैं।
हे पण पहा :- मुहावरे

            अगर आपको संज्ञा के भेद | संज्ञा की परिभाषा और उनके भेद | Noun in hindi | Types of nouns in hindi | sangya ke bhed यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने करीबियों के साथ शेयर करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box

Post Bottom Ad